हल्द्वानी : विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ भारती का विशाल वृक्षारोपण अभियान


विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ भारती का विशाल वृक्षारोपण अभियान (हल्द्वानी) उत्तराखंड –
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूथ भारती फाउंडेशन द्वारा तराई पूर्वी वनप्रभाग के सहयोग से आज गौला रेंज के विंड एनर्जी परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

यूथ भारती फाउंडेशन के स्वयंसेवकों एवं वन कर्मियों ने हल्दू, शीशम, जामुन, नींबू आदि प्रजाति के सौ से अधिक पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प का अनुसरण करते हुए सभी ने एक-एक पौधे का रोपण किया।
प्रभागीय वन अधिकारी तराई पूर्वी हिमांशु बागरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के संकल्प के तहत राज्य सरकार ने इस अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होकर हरेला पर्व तक जारी रहेगा।
यूथ भारतीय फाऊंडेशन उत्तराखंड के संयोजक डॉ. गौरव गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को बधाई देते हुए पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा यूथ भारती सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर युवाओं को जागरुक कर रही है जिसमें पर्यावरण एक अहम आयाम है।
अंत में यूथ भारती के मीडिया प्रभारी अरविंद मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर तराई पूर्वी वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी समेत सभी वनकर्मियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व यूथ भारती के स्वयंसेवकों व वन कर्मियों ने परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चलाकर सड़क किनारे पड़ी पॉलिथीन व अन्य कूड़ा सामग्री को एकत्र किया।
कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार पंत, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी, यूथ भारती के सतीश कुमार व हरेंद्र भंडारी आदि का विशेष सहयोग रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान