Ad

ये Cctv फुटेज सामने आई_ नैनीताल में गंदगी फैलाने वालों के अब चालान होंगे, कमिश्नर की वार्निंग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में सड़क में कूड़ा डालने वालों के खिलाफ आयुक्त दीपक रावत ने सी.सी.टी.वी.से पहचान कर चालान करने के आदेश दिए। गुरुवार रात मॉलरोड में फैला कूड़ा देखकर नाराज हुए थे आयुक्त।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में गुरुवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे आयुक्त कुमाऊं और सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत मॉलरोड में टहलने के लिए निकले थे। टूटी मॉलरोड की रिपेयर का मुआयना करने के बाद, आयुक्त पैदल ही तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पहुंचे। नगर पालिका चुंगी के सामने आर्मी की दीवार के आगे कूड़े का ढेर देखकर आयुक्त का खून खौल गया।

उन्होंने अपने स्टाफ को फ़ोटो खींचकर पीए के माध्यम से नगर पालिका के ई.ओ.रोहिताश शर्मा को भेजने को कहा। आयुक्त ने कहा कि इस स्थान का सी.सी.टी.वी.फुटेज निकालकर कूड़ा फलाने वालों को चिन्हित कर उनके चालान करें।

आयुक्त ने कुछ समय पूर्व मॉलरोड से सभी कूड़े के कंटेनर हटाने के आदेश दिए थे, साथ ही घर, होटल, रैस्टोरेंट, दुकानों व अन्य स्थानों के कूड़े को कूड़ा गाड़ी आने पर ही उसमें निस्तारित करने का आग्रह किया था।
तल्लीताल में टोल चुंगी के समीप से कंटेनर तो हटा दिया गया। लोगों के वहां कूड़ा फैंकने के बाद, अब नगर पालिका कूड़ा सड़क में फैलाने वालों को चिन्हित कर चालान करने की कवायद में जुट गया है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *