भाजपा नेता रोहित नेगी की हत्या के आरोपी मुठभेड़ में बुरी तरह घायल, पुलिस ने दबोचा_Video


उत्तराखंड : देहरादून के प्रेमनगर में भाजपा युवा मोर्चा के नेता रोहित नेगी हत्याकांड में मुख्य आरोपी मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में हिरासत में लिए गए। मोहम्मद अजहर (त्यागी) और सिकंदर का उपचार पुलिस निगरानी में जॉलीग्रांट हिमालय हॉस्पिटल में चल रहा है.. लेकिन जब मुठभेड़ कार्रवाई के दौरान उन्हें दबोचा गया तो,तीन गोली का शिकार हुआ मोहम्मद अजहर दर्द के मारे चीख़-चीख़ कर बोलता नज़र आया कि,साहब मुझे माफ कर दो..आगे से ऐसा नहीं करूंगा..बस मुझे माफ कर दो साहब..।
प्रेमनगर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से बीती रात मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा के मुजफ्फरनगर-मंगलौर बॉर्डर पर हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पहले सीएचसी गुरुकुल नारसन और फिर गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोहम्मद अजहर त्यागी (निवासी, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर) और आयुष उर्फ सिकंदर (निवासी, मालैन्डी, शामली) फरार चल रहे थे। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में 3 मई की रात भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दे रही थीं। आखिरकार पुलिस को दोनों आरोपी बॉर्डर पर नजर आए, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने लगे और फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान