नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक युवक के
विशाक्त पदार्थ गटकने से हालात बिगड़ी। युवक को बीड़ी पाण्डे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
नैनीताल के नजदीकी गांव मल्ला बगड़ के रहने वाले 24 वर्षीय अजय ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटक लिया। अजय की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में नैनीताल के बी.डी.पांडे अस्पताल लेकर आए।
प्राथमिक उपचार के साथ ही अजय को भर्ती कर लिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मल्ला बगड़ पंगोट निवासी 24 वर्षीय अजय ने देर शाम घर में रखी खटमल मारने की दवा गटक ली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे घर के भीतर बेसुध देखा तो उनके हाथ-पांव फूल गए। परिजन तत्काल युवक को बी.डी.पांडे अस्पताल लाए।
चिकित्सक डा.एम.एस.दुग्ताल ने बताया कि परिजनों ने युवक के कीटनाशक खाने की जानकारी दी है। फिलहाल उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मरीज को 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..
पत्रकारिता की आड़ में आपराधिक षड्यंत्र ?
शक ने उजाड़ दिया घर_ पत्नी की पीट-पीटकर हत्या,फरार पति गिरफ्तार
नशे में स्टेयरिंग थामा तो पुलिस का शिकंजा तय, 6 गिरफ्तार