Ad

हनुमान भक्तों का श्मशान घाट में श्रमदान, समाज को आईना दिखाता युवा प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड में नैनीताल के युवाओं ने आज श्रमदान कर बदहाल शमशान घाट को साफ कर उसकी तस्वीर ही बदल डाली। ये युवा समय समय पर अंतिम यात्रा वाले इस स्थान को साफ करते दिख जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd


आज सवेरे, हनुमान भक्त संगठन, नासा संगठन, रोटरी क्लब और शिप्रा कल्याण समिति से जुड़े लोग पाइन्स स्थित श्मशान घाट पहुंचे। श्मशान घाट की बदहाल सफाई व्यवस्था की सूचना पर पहुंचे संगठन के लोगों ने नदी और प्लेटफॉर्म से गंदगी साफ की और नदी का जल प्रवाह सुचारू किया।

उन्होंने एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर शमशान घाट में पड़ी अधजली लकड़ियां, कपड़े आदि को नजरों से दूर किया और झाड़ियों को भी काटा। इससे पहले भी इसी संगठन से जुड़े लोगों ने इस श्मशान घाट की साफ सफाई और रंगाई पुताई कर तस्वीर ही बदल दी थी। श्मशान घाट से सैकड़ों की संख्या में शराब की बोतलें और खाली ग्लास मिले।


इस अभियान में हनुमान भक्त संगठन के पान सिंह ढैला, मनमोहन सिंह बिष्ट, किशोर सिंह ढैला, रोहित गौढ़, सुनील बिष्ट, करन चंद्रा, गोपाल सिंह, पंकज बिष्ट के साथ नासा संगठन के यशपाल रावत, तेनजिन, शिप्रा कल्याण समिति के जगदीश नेगी, रोटरी क्लब नैनीताल के शैलेंद्र साह, यू ट्यूबर एवं सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर करायत, लच्छु भाई आदि शामिल रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *