Ad

हल्द्वानी में बेकाबू कार सवार,नहीं देखी होगी_ऐसी जोरदार ‘टक्कर’ Cctv में कैद..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक बार फिर दिखे हवा में सवार बेकाबू कार सवार, हाई स्पीड का अंजाम शहर के जगदंबा नगर में स्थित पानी की टंकी के पास दिखाई दिया जहां दो गाड़ियां तेज रफ्तार से आपस में टकरा गईं। गाड़ियों का टकराव इतना भीषण रहा कि जिसकी आवाज़ से लोग बाहर निकल आये।यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, और घटना का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही ज़ोरदार भिड़ंत वाली इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और हाथापाई भी जमकर हुई।

मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने में देर नहीं लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और ट्रैफिक को बहाल किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page