नैनीताल की प्रकृति के बीच अब स्वास्थ्य लाभ भी ले सकेंगे आप..देखिए कहाँ लगा है ओपन जिम


उत्तराखंड में नैनीझील किनारे मॉल रोड के कैनेडी पार्क को नगर पालिका ने रोटरी क्लब के साथ मिलकर जॉगर्स पार्क बना दिया है, जिसमें ओपन जिम के उपकरण लगाए गए हैं ।
नैनीताल की मॉल रोड में अलकाऔर इंडिया होटल के समीप कैनेडी पार्क में आज ओपन जिम का उद्घाटन हो गया है । इसमें कई प्रकार की फ्री हैंड एक्सरसाइज करने की मशीनें लगी हैं । आप नैनीझील किनारे प्राकृतिक वातावरण में इन मशीनों पर एक्सरसाइज कर सकेंगे । पार्क में शरीर के अलग अलग अंगों की वर्जिश करने वाले उपकरण लगाए गए हैं । रोटरी इंटरनैशनल की पहल पर पार्क में कई अलग अलग उपकरण लगाए गए हैं । बिना मेंटेनेंस वाले इन उपकरणों को रोटरी क्लब ने नगर पालिका के पार्क में लगाया गया । पार्क के ठीक बगल में बोटिंग का स्टैंड है जहां से आप व्यायाम के बाद बोट चलाने के लिए जा सकते हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park