Ad

रिनेसां कॉलेज में मनाया गया योग दिवस

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

वसुधैव कुटुबंकम थीम पर आधारित विश्व योग दिवस 2023 के अवसर पर रिनेसां कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों का अभ्यास किया गया। वर्ष 2015 में आरम्भ हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व योग दिवस की नवें वार्षिक समारोह के उपलक्ष में प्रातः 9 बजे कॉलेज लॉन में एकत्रित छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षक, द्वितीय सेमेस्टर के छात्र आशीष रावत के अनुदेश में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपाल-भाति, धनुरासन, ताड़ासन आदि विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

ADVERTISEMENTSAd

प्रशिक्षक ने सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया कि योग के और प्राणायाम के विभिन्न क्रियाओं को सही तरीके से करना नियमित अभ्यास से ही सम्भव है, साथ ही प्रत्येक योग अभ्यास से होने वाले लाभ को भी रेखांकित किया। सभी प्रतिभागियों नें इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ भाग लिया।

कॉलेज के निदेशक कुणाल मदान नें सम्पूर्ण कॉलेज प्रबन्धन के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होनें बताया कि योग जिसे वर्तमान पीढ़ी योगा के नाम से अधिक जानती हैं, एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक परम्परा है, जो मन, प्राण, व शरीर में सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक अति उत्तम साधन है। उन्होने योग को शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य के लिए आवश्यक बताया और नियमित योगाभ्यास के लाभों को इंगित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *