Ad

नैनीताल पुलिस ने अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास के साथ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के सीखे गुर

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में पुलिस अधि0/कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्वि एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोतवाली हल्द्वानी परिसर में स्थित सभागार में प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अनुभवी प्रशिक्षकों के माध्यम से योग शिविर का आयोजन किया गया।


 प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा के मुख्य संचालिका बी के वीना/ योग प्रशिक्षिका माया बिष्ट द्वारा योगाभ्यास तथा ब्रम्हा कुमारी नीलम दीदी द्वारा राजयोग की प्रशिक्षण दिया गया। 

 पुलिस अधिकारी/कर्मगणों को विभिन्न प्रकार के आसनों ताड़ासन, चक्रासन सहित अन्य योग क्रियाएं सिखाने के साथ ही अनुलोम-विलोम प्राणायाम, सूर्यभेदन प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। सभी अधिकारी एवं कर्मगण द्वारा बढ-चढ़ कर योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। 

 मानसिक तनाव को दूर एवं योग को जीवन का हिस्सा बनाने एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।
     
प्रशिक्षकों ने कहा कि पुलिस विभाग की भाग-दौड़ एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी है जो हमेशा समाज की सेवा के लिए हर परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए पुलिस का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। हम अपने जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ शरीर एवं तनावमुक्त जीवन प्राप्त कर सकते हैं।  इस अवसर पर हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, रमेश कम्बोज प्रभारी डे हवालात सहित अन्य थानों/शाखाओं के अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *