Ad

उत्तराखंड : हाइवे किनारे बंद बैग में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है। यहां मोहनपुर नंबर एक गांव में एक महिला की हत्या कर उसको बैग में पैक करने के बाद हाइवे किनारे फेंका गया। जिसकी डेड बॉडी बकरी चरा रहे बच्चों को दिखाई दी,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके से गुजर रहे थाना अध्यक्ष गदरपुर ने उच्च अधिकारियों के साथ ही थाना अध्यक्ष दिनेशपुर को मामले की जानकारी दी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं ।

ADVERTISEMENTSAd

बताया गया है कि महिला ने हाथों में मेहंदी रचा रखी थी और उसके गले में दुपट्टे से फंदा डालकर हत्या की गई है और रेप की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि कमर से नीचे के वस्त्र उसके शरीर में मौके से नहीं मिले शव को बैग़ के अंदर काली पन्नी में पैक करके डाला गया था।


इस मौके पर बोलते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली थी जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और हर दृष्टि से पुलिस मामले की जांच करेगी और जल्द इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page