Ad

DM की फील्ड विजिट_ स्टेडियम,गौलापुल का किया मुआयना_ऐसे होगा पुनर्निर्माण..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज हल्द्वानी स्टेडियम के आसपास हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया, और समन्वय समिति के साथ बैठक कर जल्द से जल्द पुर्ननिर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए, जिला अधिकारी नैनीताल में निरीक्षण के दौरान बताया कि बरसात के मौसम में गौला नदी के तेज बहाव में खेल विभाग, PWD, सिचाई, एनएचएआई अन्य विभागों को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए समन्वय समिति गठित की गई थी, जिसका सर्वे पूरा हो चुका है और जल्द से जल्द स्टेडियम की सुरक्षा दीवार तथा NHAI की सड़कों की मरम्मत को लेकर सभी विभागों को आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने को कहा गया है, और जल्द से जल्द कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जिलाधिकारी ने गौलापुल पर वैकल्पिक मार्ग के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग को दुरूस्त करने,उसमें नियमित पानी का छिड़काव करने सहित सुरक्षा के दृषिगत सड़क किनारे रेडियम व रेडटेप लगाए जाने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिये। उन्होंने कहा नदी कटाव से सड़क कट जाने से जो वैकल्पिक मार्ग है उसे प्राथमिकता के आधार पर चौड़ा करने का कार्य किया जाए।

सर्वप्रथम रेलवे लाईन की साईड वाल लगाकर उसे चौड़ीकरण के साथ ही गौलापुल की तरफ भी चौड़ीकरण का कार्य किया जाए जिससे यहां से आवागमन सुचारू हो सके।


जिलाधिकारी ने स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान गोला नदी से जो पार्किंग की भूमि नदी में समा गई है उक्त स्थल पर स्थाई सुरक्षा कार्य होने तक शेष पड़ी पार्किंग की भूमि में से झाड़ी कटान कर वाहन पार्किंग तैयार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियोंआगंतुकों के वाहनों की पार्किंग यहॉं की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नदी का चैनेलाईज तकनीकी तौर से कराया जाये ताकि भविष्य में होने वाले भूकटाव को रोका जा सकेगा।इस हेतु तकनीकी व इस कार्य में निपुण संस्थाएं आपसी समन्वय तैयार कर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नदी से गोला पुल की सुरक्षा भूकटाव व सड़क कटाव की रोकथाम के संबंध में आवश्यक कार्यवाही प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य करने के निर्देश एनएचएआई,सिंचाई,लोनिवि,रेलवे विभाग को दिए।


क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने स्थानीय सर्किट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई,एनएचएआई, वन,लोनिवि,खेल और रेलवे विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करने के साथ ही दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा रेलवे, सिचाई, एनएचएआई की भूमि का जो भूकटाव हुआ है,सुरक्षा के कार्य ऐसे हों जिससे एक विभाग के कार्य से दूसरे विभाग को नुकसान ना हो एक योजनाबद्ध तरीके के कार्य हों। इसके लिए एक ही संस्था के द्वारा तकनीकी सहायता का कार्य किया जाए ताकि भविष्य में मेंटिनेंश, सफाई एवं मरम्मत कार्य उसी एजेन्सी द्वारा किया जाए, इस संबंध में विभागीय मंतव्य के साथ समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को 27 अक्टूबर तक तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों के प्रस्ताव के विषय में तकनीकी मंतव्य रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये ताकि शासन स्तर पर शीघ्र रिपोर्ट प्रेषित किये जा सके।


बैठक में डीएफओ हिमांशु बांगरी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई विकास मित्तल, अधीक्षण अभियंता सिंचाई महेश खरे, रेलवे के ई.गौरव गौतम, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार, जिला क्रीडा अधिकारी निर्मला पंत, के साथ ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page