Ad

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज,इन जिलों में भारी बारिश के आसार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि, मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं। गर्म हवाओं ने पहाड़ों के मौसम में भी बदलाव ला दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

मैदानी क्षेत्र की भीषण गर्मी का असर पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने 30 अप्रैल से बदलाव की संभावना जताई है। पहाड़ों पर बारिश होने से मैदान तक इसका असर दिखेगा। हवाओं की ठंडक से अधिकतम तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है।

प्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिला है। इससे तापमान में कुछ कमी दिख रही है। 30 अप्रैल से बारिश में वृद्धि होने से मौसम के अधिक ठंडा होने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन में सतही और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं।

बुधवार को प्रदेश भर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ बौछार पड़ने और निचले इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में जोरदार बारिश होने का भी अलर्ट है।

मौसम विभाग ने किसानों और आमजन से अपील की है कि वे मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें. विशेषकर जिन क्षेत्रों में फसल कटाई का कार्य चल रहा है, वहां किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि गतिविधियों की योजना बनाएं. साथ ही, बिजली चमकने की घटनाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page