Ad

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है_बारिश-बर्फबारी के आसार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है_ बारिश बर्फबारी के आसार

ADVERTISEMENTSAd


उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। हाल फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है, लेकिन हवाएं चलने से दिन के समय में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

नैनीताल, देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्र में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

एक फरवरी को पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की आसार हैं। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। बीच में कुछ दिन तो चटक धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी और लोग धूप सेंकने भी कतराने लगे थे।

पिछले दो दिनों से शुष्क मौसम के बावजूद आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कि ठंड में इजाफा हुआ है और ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। सुबह और शाम के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड फिर परेशान कर रही है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास अंतर आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page