उत्तराखंड : पूर्व भाजपा विधायक की बेटी का मिला शव,नक्सली हमले में हुई थी पिता की मौत


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते रविवार को पूर्व विधायक की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छत्तीसगढ़ की दंतेवाड़ा विधानसभा सीट के पूर्व भाजपा विधायक दिवंगत भीमा मंडावी की पुत्री ने यहां पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है यह घटना रविवार की शाम को हुई जब करनपुर क्षेत्र में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही 22 वर्षीया दीपा मंडावी का शव पंखे से लटका मिला। पेइंग गेस्ट रूम में मंडावी के साथ रहने वाली उसकी सहेली जब कहीं से वापस आई तो उसने उसे पंखे से लटकते पाया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपा को पंखे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर मंडावी के परिजन देहरादून पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया। मंडावी देहरादून के एक संस्थान से फिजियोथेरेपी में स्नातक कर रही थी और तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
नक्सली हमले में मारे गए थे भीमा मंडावी

दीपा के पिता भीमा मंडावी 2019 में नक्सलियों के हमले में मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है । मंडावी के पास से आत्महत्या से पूर्व लिखा कोई नोट नहीं मिला है। डालनवाला पुलिस थानाध्यक्ष मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में तथ्य एकत्रित किए जा रहे हैं ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : तस्वीर साफ..
MBPG चुनाव मतगणना अपडेट,, 4th round