Ad

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी, 19 को तूफानी बारिश का अंदेशा, रेड अलर्ट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक विभाग ने आगामी 19 जुलाई को प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए सलाह दी है कि छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों को सावधान किया जाए। पर्वतीय और भूस्खलन वाले स्थानों पर आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवेदनशील इलाकों में बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं राजमार्ग में अवरोध हो सकता है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव तथा नदी नालों के जलस्तर में अचानक उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। लिहाजा 19 जुलाई को मौसम विभाग ने जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी की है रेड अलर्ट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को अमल में लाने की सलाह दी है ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *