Ad

उत्तराखंड के 16 PCS अधिकारी बनेंगे IAS, इन अफसरों को मिलेगा प्रमोशन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के 16 पीसीएस अधिकारियों की 15 जुलाई को नई दिल्ली में डीपीसी है, जिसके बाद ये अफसर आईएएस में प्रमोट कर दिये जाएंगे. डीपीसी के लिए मुख्य सचिव दिल्ली के लिए रवाना हो गए है. उत्तराखंड में पीसीएस संवर्ग से 16 अधिकारी जल्द आईएएस बनने जा रहे हैं. फिलहाल राज्य में पदोन्नत होने के लिए 16 संख्या है जबकि 2 अन्य अधिकारियो को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.    

ADVERTISEMENTSAd

राज्य सरकार ने पीसीएस अफसरों के प्रमोशन का प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को भेज दिया था. राज्य में सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों की यह पहली डीपीसी होगी. हालांकि ये डीपीसी काफ़ी पहले ही हो जानी थी. लेकिन कुछ अधिकारियों के कागज पूरे नहीं थे, जिसको पूरा किया गया. अब उनकी डीपीसी की तारीख मुकरर हो गई हैं. प्रमोटी और सीधी भर्ती के पीसीएस अफसरों में वरिष्ठता को लेकर विवाद की वजह से यह मामला लगभग 12 साल तक हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा. सुप्रीम कोर्ट के सीधी भर्ती के अफसरों को पहले वरिष्ठता का लाभ देने के आदेश के बाद प्रमोशन की यह राह खुल पाई. 

ये अधिकारी पीसीएस से बनेंगे आईएएस

उत्तराखंड के जो 16 पीसीएस अधिकारी प्रमोट होने जा रहे हैं उनके नाम हैं- ललित मोहन रयाल, आनंद श्रीवास्तव, हरीश चंद्र कांडपाल, संजय कुमार, नवनीत पांडे, डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, गिरधारी सिंह रावत, आलोक कुमार पांडेय, बंशीधर तिवारी, रुचि तिवारी, झरना कामठान और रवनीत चीमा. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *