Watch – पिंजरे में कैद खूंखार गुलदार की खतरनाक दहाड़, तीन महिलाओं की मौत के बाद पकड़ा गया..


उत्तराखण्ड में नैनीताल के पहाड़ों में तीन महिलाओं को मार आतंक मचाने वाले गुलदारों को काबू करने के लिए वन विभाग के लगाए एक और पिंजरे में खूंखार गुलदार चमोली गांव में कैद हुआ है।
नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चमोली में आतंक का पर्याय बने गुलदारों में से एक गुलदार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हुआ है। नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों में मवेशियों के लिए अलग अलग स्थानों पर चारा और चूल्हे के लिए लकड़ी लेने गई महिलाओं पर गुलदारों ने हमला कर तीन महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था।
ग्रामीणों के आंदोलन के बाद विभाग ने 10 पिंजरे और 50 से अधिक कैमरा ट्रेप लगाए थे। इनमें से अलग अलग जगहों में तीन गुलदार कब्जे में आ गए थे। आज इस क्षेत्र का चौथा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है।
आज सवेरे गुलदार के पकड़े जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी में जुट गई।
पिछले माह 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमलावर गुलदार ने हेमा बरगली को मार डाला था। इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था। विगत 11 जनवरी को नैनीताल के धारी ब्लॉक में गुलदार ने महिला को मौत के घाट उतारा और जंगल में रगड़कर ले गया था।
डी.एफ.ओ.नैनीताल आकाश गंगवार ने बताया कि आज, ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली के समीप लगे पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाले क्षेत्र से तीसरा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। उसे रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर लाया जाएगा। बताया कि इनके सैम्पल मृतकों से मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। बताया कि चौथा गुलदार पकड़े जाने के बाद भी गश्त टीमें उन क्षेत्रों में लगातार बनी रहेंगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली