Ad

Watch – नैनीताल चुंगी पर गुलदार के जोड़े की चहलकदमी_चौकी में दुबके कर्मचारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के बाच्चों का जोड़ा सीसीटीवी में खेलता नज़र आया। नैनीताल प्रवेश चुंगी के बाहर गुलदार आने से कर्मचारी सहम गए और चौकी के भीतर दुबक गए।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल के बारापत्थर क्षेत्र में नगर पालिका की प्रवेश शुल्क चुंगी है जहां सीसीटीवी लगाए हैं। यहां बुधवार रात गुलदार के वयस्क शावकों का जोड़ा खेलते हुए पहुँच गया। गुलदार के शावकों की अठखेलियाँ करने का पूरा नज़ारा सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। देररात की इस घटना को ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने देखा जिसकी पुष्टि सी.सी.टी.वी.कैमरे ने कर दी।

बताया कि गुलदार के इस जोड़े को खेलता और उनके गुर्राने की आवाज सुन उन्होंने छुकि का दरवाजा बंद कर स्वयं को अंदर बंद कर लिया। ये जोड़ा, पॉलिटेक्निक/हांडी बांडी की तरफ को जाते हुए दिखा। बारह पत्थर चुंगी में तैनात शाकिर अली ने बताया कि रात लगभग एक बजे जब वे ड्यूटी पर थे, तो उन्हें दूर से कोई जानवर आते दिखाई दिया।

नजदीक आने पर पता चला कि वो युवा गुलदार का जोड़ा है। डरकर वो और उनका साथी टोल टैक्स बूथ के अंदर धुस गए और खिड़की दरवाजा बंद कर चुपचाप बैठ गए। गुलदार के जाने के बाद दोनों ने राहत की सांस ली।

बाइट :- शाकिर अली, टोलकर्मी, पालिका नैनीताल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *