

नैनीताल – रामनगर :एस एस पी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा लोकसभा चुनाव को भयमुक्त,शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदतन अपराधियों के विरूद्व गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश पर रामनगर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों के विरूद्व गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत तथा 02 अन्य साथियों के विरूद्व शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रामनगर क्षेत्रान्तर्गत

1-चन्दन सागर उम्र-21 वर्ष , 2-अभियुक्त अंकित उर्फ छोटू उम्र- 19 वर्ष आदि द्वारा गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। जिससे आम जनता में दहशत व आतंक का माहौल बन गया था।
उक्त अभियुक्तों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गैंगस्टर अधिनियम में कार्यवाही हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए, दिनांक 28.03.24 को दोनों के विरुद्ध 2/3 गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश के उपरान्त क्षे़त्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र भण्डारी के पर्यवेक्षण में अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश प्रारम्भ कर दिनांक 05.04.24 को 1-चन्दन सागर उर्फ सागर, 2- अंकित सिंह उर्फ छोटू* को अपने 02 साथियों (आदित्य, भानु प्रताप) के साथ सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
उक्त चारों के कब्जे से 01-01 अवैध देशी तमंचा मय 01-01 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये तथा उक्त सभी के विरूद्व धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम में कोतवाली रामनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तारी–
1-चन्दन सागर उम्र-21 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर
2-अंकित उर्फ छोटू उम्र- 19 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह निवासी लूटाबड़ रामनगर
3-आदित्य सिंह उर्फ मिन्टा उम्र- 19 वर्ष पुत्र राकेश सेनी नि0- ललितपुर हल्दुआ रामनगर
4- भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की उम्र- 21 वर्ष, पुत्र जसपाल सिंह बिष्ट नि0- पम्पापुरी रामनगर
बरामदगी–
कुल- 04 अवैध देशी तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस
पुलिस टीम-– उ0नि0 श्री मनोज नयाल,
- उ0नि0 श्री तारा सिंह राणा
- उ0नि0 श्री जोगा सिंह
- कानि0 भूपेन्द्र सिंह
- का0 संजय कुमार
- कानि0 जसवीर सिंह
- कानि0 महबूब आलम
मारपीट मामला
रामनगर में बीती 4 अप्रेल को वादी सैफ कुरैशी पुत्र समीम निवासी खताड़ी रामनगर , जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 03.04.24 को लक्की कश्यप, रोमी, अनसुमन व अन्य 10-12 लोगों द्वारा लखनपुर में लाठी डण्डों , लोहे की राड व धारदार हथियारों से मारपीट कर गाली गलौच करने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में धारा 147/148/324/504/506 भादवि बनाम लक्की कश्यप आदि पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उ0नि0 जोगा सिंह द्वारा की जा रही थी।
मामले में उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 जोगा सिंह व पुलिस टीम द्वारा लगातार मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश के उपरान्त सूचना पर दिनॉक- 05.04.2024 को अभियोग के मुख्य आरोपी लक्की को चोरपानी से लूटाबड़ की ओर से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का एक तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस के बरामद हुआ, जिसके विरूद्व धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत भी अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तारी-
लक्की कश्यप पुत्र संजीव कश्यप निवासी मोतिमहल बम्बाघेर रामनगर के
बरामदगी-
12 बोर का 01 तमन्चा तथा 01 जिन्दा कारतूस
पुलिस टीम-
- उ0नि0 जोगा सिंह
- का0 संजय कुमार
- कानि0 जसवीर सिंह



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री_जान लें कहां पार्क होगी गाड़ी, कहां से मिलेगा रास्ता ?
दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़
आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी