

उत्तराखण्ड की नैनीझील में सड़क का मलुवा डालते वीडियो वाइरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप बरसातों के दौरान भूस्खलन हो गया था। प्रशासन ने इसका समाधान करना शुरू किया, जिसके लिए शिवालिक इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया। कंपनी अपना काम कर रही थी कि आज सवेरे बने एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।
ठंडी सड़क में मल्लीताल की तरफ से बनाए गए वीडियो में कुछ कर्मचारी सड़क में पड़े मलुवे को नैनीझील में फेंकते नजर आए। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को झील से समय समय पर कूड़ा और हर वर्ष मलुवा निकालना पड़ता है, ऐसे में ठेकेदार के इन कर्मचारियों की ऐसी हरकत बेवजह सरकार की मुसीबत बड़ा रही है।
वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद ई.ओ.नगर पालिका ने कर्मचारी कमल कटियार और उनकी टीम को वैधानिक कार्यवाही करने को कहा। टीम ने ई.ओ.के निर्देशों पर झील में मलुवा डालने के आरोप में कंपनी का ₹20,000/= का चालान कर दिया। कंपनी के देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसंवत कार्यवाही की बात कही गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में बाल विवाह का मामला_ दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा…
हाईकोर्ट में मुख्य सचिव_नैनीताल की हैरिटेज लाइब्रेरी और सड़कों की बदहाली पर उठे सवाल…
आंचल ने जारी की नई रेट लिस्ट, 50 रुपये तक बढ़े दाम_ दूध की नई कीमतें भी जान लीजिए…
हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन का खुलासा, ज्योति और मुश्ताक पर शिकंजा…
चुनावी तैयारियों के बीच कुमाऊं रेंज में हलचल, 6 जिलों में 29 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर..