लोकप्रिय ज़िलाधिकारी की पहल आने वाला विजय दिवस कोविड 19 महामारी दृष्टिगत सामाजिक दूरी और सीमित संख्या के आधार पर मनाया जायगा..


हल्द्वानी नैनीताल 11. December 2020 GKM news नैनीताल जनपद मे आने वाली 16 दिसम्बर को विजय दिवस कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत सामाजिक दूरी तथा सीमित संख्या के मानकों के आधार पर मनाया जायेगा. इस बात की जानकारी देते हुये ज़िलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में विजय दिवस के कार्यक्रम संक्षिप्त होंगे तथा निर्धारित संख्या मे ही इस महत्वपूर्ण आयोजन में लोग ही प्रतिभाग करेेंगे. उन्होने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेनि0 कैप्टन डीएस धपोला को निर्देश दिये हैं कि विजय दिवस कार्यक्रम के लिए समय रहते व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लें ताकि कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें साथ ही निर्धारित संख्या मे ही कोविड 19 के दिशा निर्देशोें के क्रम में लोगों को आमंत्रित करें, कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क का प्रयोग भी अनिवार्य रहेगा। उन्होने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम को निर्देश दिये है कि वे शहीद स्मारक परिसर एवं उसके आसपास विशेष सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जानकारी देते हुये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी धपोला ने बताया कि 1971 मे भारत पाक युद्व के दौरान भारत की विजय के उपलक्ष्य मे विजय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर इस ऐतिहासिक युद्व मे शहीद हुये सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित किये जायेंगे तथा शहीदो की वीरांगनाओं तथा युद्व मे शामिल सैनिकों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि 16 दिसम्बर बुधवार को प्रातः 10 बजे शहीद मैमोरियल स्थल पर पुलिस द्वारा गार्ड आॅफ आॅनर दिया जायेगा तथा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वाजलि अर्पित की जाएगी.
आपको बता दें कि विजय दिवस 1971 की भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जीत के रूप में मनाया जाता है..1971 में भारतीय सेना को बड़ी जीत मिली थीं..




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर