Ad

चाचा नेहरू की जयंती पर इंस्पिरेशन स्कूल में खुशियों का संसार, बच्चों को मिले यादगार पल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती यानी 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में खुशियों और उमंग का अनूठा माहौल देखने को मिला। विद्यालय में बाल दिवस समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष आयोजन की थीम ‘इंस्पिरेशन वंडरफुल वर्ल्ड’ रखी गई, जिसमें जादू के शो, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों के जरिए बच्चों को यादगार पल दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को समर्पित विशेष प्रातःकालीन सभा से हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर को मनोरंजन और रोमांच से भरपूर आकर्षक संसार में बदल दिया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण जादू का शो रहा। अलग-अलग आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जादूगरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जादुई प्रस्तुतियों को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी और आश्चर्य से खिल उठे।

जादू के शो के साथ विद्यार्थियों के लिए टारगेट टॉस, कलर द कॉइन, रिंग द चेयर, गोल टू विन, म्यूजिकल मैडनेस, योगा पोस्टर बैलेंस और मिस्ट्री बाउल चैलेंज सहित कई रोचक खेल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों के लिए विशेष प्ले स्टेशन तैयार किया गया, जहां उन्होंने खूब मस्ती की। बच्चों को विशेष उपहार भी दिए गए।

विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों की मौजूदगी ने समारोह की रौनक बढ़ाई। पूरे आयोजन में बच्चों की हंसी, उत्साह और उमंग देखते ही बन रही थी।

विद्यालय परिवार ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह संदेश दिया कि बचपन जीवन का सबसे खूबसूरत और अनमोल दौर है, जिसे खुशियों, रचनात्मकता और नए अनुभवों के साथ जीना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *