CM के कालाढूंगी दौरे से पहले कांग्रेस ने खोला मोर्चा_ एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की मांग


कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी आगमन से पहले कांग्रेस ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने प्रेस वार्ता कर एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कालाढूंगी की जनता को अब घोषणाएं और आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं का धरातल पर समाधान चाहिए। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एथेनॉल फैक्ट्री को बंद करने का स्पष्ट निर्णय लेकर लिखित आदेश जारी करें।

नीरज तिवारी ने कहा कि चकलुवा क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों में पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हैं। सरकार को जनता की भावनाओं और भविष्य को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री बंद करने का निर्णय लेना चाहिए। इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी।
कांग्रेस प्रवक्ता ने महिला अपराधों पर रोक, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, प्रदूषण नियंत्रण, बदहाल सड़कों और पेयजल संकट जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने जल जीवन मिशन की अनियमितताओं की जांच, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग, संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइट, अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके साथ ही पूर्व में घोषित मिनी स्टेडियम का निर्माण तत्काल शुरू कराने की मांग भी उठाई।
नीरज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री का कालाढूंगी दौरा महज औपचारिकता बनकर नहीं रहना चाहिए। जनता को हर समस्या पर ठोस निर्णय और लिखित आदेश चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के आगमन पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सुबह 8:30 बजे बौरपुल में एकत्र होने का आह्वान किया गया है।
प्रेस वार्ता में कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित बुढ़लाकोटी, अरुण कांबोज, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष रंजीत कौर, कुलदीप तड़ियाल, प्रताप बिष्ट, स्वास्तिक उपाध्याय, फूल सिंह कुमटिया, इंदिरा डंगवाल, कमल अधिकारी, अमन टम्टा और सलमान भाई समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


CM के कालाढूंगी दौरे से पहले कांग्रेस ने खोला मोर्चा_ एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की मांग
CM धामीआज कालाढूंगी में, इस खास कार्यक्रम में करेंगे शिरकत..
हल्द्वानी गैंगरेप केस_क्राइम के ठिकाने त्रिशूल पर पुलिस का शिकंजा..
पंत विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने SSP से मांगी सुरक्षा, उत्पीड़न का आरोप लगाया..
हल्द्वानी _अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत से भड़का गुस्सा, परिजन धरने पर बैठे, एसपी सिटी मौके पर