नहीं रहे दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार


गुजरे जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई में निधन हो गया। 87 साल के मनोज कुमार कुछ समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। सभी के बीच वे भारत कुमार नाम से मशहूर थे। उनके निधन की सूचना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।
मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम का एक गीत भारत का रहने वाला हूं आज भी सभी के बीच मशहूर है। इस फिल्म में मनोज कुमार ने भारत किरदार निभाया था। इसी के बाद वे अपने फैंस के बीच भारत कुमार नाम से मशहूर हो गए थे।
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को अबोटाबाद (वर्तमान में पाकिस्तान) शहर में हुआ था। उन्होंने 1957 में फिल्म फैशन ब्रांड से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में अपने किस्मत आजमाने से पहले उन्होंने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से बीए किया था।
उन्हें एक देशभक्त अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। क्रांति, पूरब और पश्चिम, हरियाली और रास्ता, पत्थर के सनम और सन्यासी सहित अनके फिल्मों में मनोज कुमार के अभिनय को आज भी याद किया जाता है।
मनोज कुमार को मिले अवॉर्ड
1992 में पद्मश्री पुरस्कार मिला
2007 सरदार पटेल लाइफ टाइम अचीवमेंट इंटरनेशन अवॉर्ड
2008 में किशोर कुमार अवॉर्ड
2010 में राज कपूर अवॉर्ड
2013 में जागरण फिल्म फेस्टिवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
2016 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..