Uttrakhand- शर्मनाक_ नालायक बेटे ने मां को गोली मारी..


उत्तराखंड – रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खबर ऋषिकेश से है यहां शराब पीने से रोकने पर एक युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां पर गोली चला दी। गोली महिला के माथे पर लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध 12 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना ऋषिकेश की पशुलोक विस्थापित कॉलोनी की है। घायल महिला की पहचान उषा देवी गौड़ (63) के रूप में हुई है, जो अपने छोटे बेटे सुमित गौड़ (32) के साथ रहती थीं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, रविवार रात सुमित कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। मां ने शराब पीने को लेकर उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुमित ने घर में रखा अवैध 12 बोर का तमंचा निकाला और मां पर फायर कर दिया। गोली महिला के माथे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं।
घटना के बाद अस्पताल पहुंचाया, फिर हुआ फरार
गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी घायल मां को एम्स ऋषिकेश लेकर गया, लेकिन वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अस्पताल और अन्य स्थानों पर घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा बरामद कर लिया है। बड़े भाई अमित गौड़ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया।
महिला का इलाज जारी
डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट है और उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्र संघ चुनाव में 50% आरक्षण पर नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Watch_ MBPG में किसका पलड़ा भारी…?
Nainital में भारी बारिश का RED ALERT,, कल बंद रहेंगे स्कूल
MBPG में नामांकन, धीरज, मेहुल और आर्यन_ हलचल बढ़ी..
ज्योलिकोट प्रभावित मरीजों के बीच पहुंचीं CMO, उपचार और आयुष्मान सुविधाओं का लिया जायजा