Uttrakhand : बस- ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो आपस में भिड़े,कई वाहनों में लगी आग_महिला की मौत..Video


उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मोतीचूर फ्लाईओवर पर रोडवेज बस समेत पांच वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा स्कॉर्पियो में आग लग गई और उसकी चपेट में आकर अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार रात लगभग 9:18 बजे डायल 112 के माध्यम से कोतवाली रायवाला को सूचना मिली कि होटल गॉडविन के सामने मोतीचूर फ्लाईओवर पर रायवाला से हरिद्वार की ओर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस (UK-04-PA-1678) और स्वराज-735 ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई है। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो-एन ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में टक्कर मार दी, जिससे स्कार्पियो में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि स्कार्पियो के सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका के चलते आग तेजी से फैल गई और उसकी चपेट में आकर HR46-E0605 नंबर का ट्रोला और UK07-HC-5084 नंबर की XUV300 कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस हादसे में कुसुम (30 वर्ष), पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) की ट्रोले के टायरों के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार और हरमिलाप अस्पताल भिजवाया।
हादसे में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देहरादून के प्रसिद्ध झंडा मेले से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर बिजनौर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश और कोतवाली रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर फ्लाईओवर पर यातायात को दोबारा सुचारु किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




धरने पर अड़े पुनीत तो दौड़ा सिस्टम, नैनीताल लोअर माल रोड की डेडलाइन तय
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
गैस कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC की आखिरी तारीख करीब..
2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!
हल्द्वानी में प्रभात फेरी से शुरू हुआ आजादी का जश्न, मेयर गजराज ने किया ध्वजारोहण