उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन : लंबा प्रशासनिक अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व


उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को राज्य के नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया है। वह राधा रतूड़ी की जगह 31 मार्च को कार्यभार संभालेंगे। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन का प्रशासनिक अनुभव काफी समृद्ध है। उन्होंने विभिन्न जिलों में जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर के रूप में कार्य किया है, जिनमें रामपुर, इटावा, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार शामिल हैं।

बर्द्धन ने यूपी सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड और यूपी वित्तीय निगम में भी अहम पदों पर काम किया। इसके अलावा, वह हरिद्वार कुंभ मेले के मेला अधिकारी भी रहे। राज्य के कई प्रमुख विभागों में अपनी सेवाएं देने के बाद, बर्द्धन मुख्यमंत्री धामी के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उनके पास वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई, और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा रहा है।
शैक्षिक दृष्टिकोण से भी बर्द्धन काफी सक्षम हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी ऑनर्स और कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की, साथ ही फ्रांस से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया।
इस नई नियुक्ति के बाद, उत्तराखंड को एक और सक्षम और अनुभवी प्रशासनिक नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। आईएएस वर्धन एक अप्रैल को मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई