Ad

उत्तराखंड : क्या थे हालात , कि बाप ने ही कर दिया मासूम बेटे का क़त्ल..ऐसे रची साज़िश

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड (कमल जगाती):- किच्छा में इलाज के अभाव में एक मजबूर निर्धन पिता ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे की हत्या कर यू.पी.में नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया । पुलिस ने सी.सी.टी.वी.की मदद से हत्यारे बाप को गिरफ्तार कर लिया ।

ADVERTISEMENTSAd


ऊधम सिंह नगर जिले में किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे सवान मालिक की हत्या कर उसे उत्तरप्रदेश के बरेली जनपद के डकिया थाना बहेडी के पास बहने वाली नहर किनारे झाड़ियों में फेक दिया । सवान की गुमसुदगी होने पर पुलिस ने उसे जगह जगह तलाश किया लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चल सका । पुलिस ने जब बच्चे की खोजबीन के लिए सी.सी.टी.वी.कैमरों की मदद ली तो कोई और नहीं बल्कि बच्चे का पिता तारिक मलिक ही मासूम का कातिल निकला ।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तो आरोपी ने बताया की उसका बेटा सवान मलिक बचपन से हिमोफिलिया बीमारी से ग्रसित चल रहा था जिसका इलाज काफी महंगा था। उसके पास एक ट्रक था, जिसकी तीन किस्त भी टूट गई थी। जिस कारण वह कर्ज में डूब गया था। पंद्रह फरवरी की सुबह वह अपने बच्चे को लेकर घूमने निकला था जिसके बाद उसके द्वारा बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर बच्चे को बरेली रोड टोल प्लाजा के पास नहर के समीप ही झाड़ियों में फैंक दिया। घर लौटने पर जब बच्चा नहीं दिखाई दिया तो उसने बताया कि वो बच्चे को घर के पास छोड़कर चला गया था जिसके बाद बच्चे की ढूंढ खोज शुरू की गई। देर रात लगभग 8 बजे आरोपी ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस बच्चे की ढूंढ खोज में जुटी। टीम ने आसपास के सी.सी.टी.वी.फुटेज खँगाले तो टीम को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता तारिक मलिक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बेटे की हत्या कबूल ली। पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर मासूम बच्चे का शव बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एस.पी.सिटी ममता बोहरा ने बताया की बच्चे की हत्या उसी के पिता ने की है। हत्या की वजह उसकी बीमारी थी जिसका वह इलाज नहीं करा पा रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

बाईट :- ममता बोरा, एस.पी.सिटी
बाईट :- एन.यू.खान, स्थानीय निवासी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *