उत्तराखंड Weather Update_ अगले 48 घंटे भारी ! तेज बारिश, ओले और अंधड़ की चेतावनी


उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों के लिए अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील बताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तेज बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।
मानसून जैसे हालात, मौसम लगातार बदल रहा
प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं अचानक बादल और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। पर्वतीय इलाकों में कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन प्रभावित किया है।
देहरादून में सोमवार सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और तेज बौछारों ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ी ठंडक
बारिश और मौसम में आई ठंडक के बीच चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने यात्रियों को सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्टउत्तरकाशी रुद्रप्रयाग _ चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़
इन जिलों में तेज बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की संभावना जताई गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर