हल्द्वानी_ होटल में युवक की संदिग्ध मौत,महिला मित्र से पूछताछ_ पावर वाली गोली ली थी..?


हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा के पास स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक टनकपुर रोड का रहने वाला था और ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। घटना के समय वह अपनी महिला मित्र के साथ होटल में रुका हुआ था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने होटल में बीयर का सेवन किया था। युवक द्वारा सेक्सवर्धक दवाइयां लेने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इन परिस्थितियों का मौत से क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, महिला मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और युवक की पुरानी परिचित है। दोनों शादीशुदा थे। युवक के तीन और महिला के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के मेल-जोल को लेकर युवक के परिवार में पहले से विवाद चल रहा था।
एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी_ होटल में युवक की संदिग्ध मौत,महिला मित्र से पूछताछ_ पावर वाली गोली ली थी..?
वर्दी का फर्ज निभाते हुए दी जान, पुलिस स्मृति दिवस पर याद किए गए वीर जवान
उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब जुमे को नहीं होगी छुट्टी
BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी
रावण दहन के साथ हुआ अहंकार का अंत