BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने मंगलवार को नई नियुक्तियों का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इन नियुक्तियों में झारखंड के युवा नेता अमन यादव को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति को झारखंड के लिए संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

गुमला जिले के सिसई निवासी अमन यादव अब तक झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। छात्र जीवन से ही संगठन से जुड़े अमन ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। सरस्वती विद्या मंदिर, सिसई से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच
अमन यादव ने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी पहचान बनाई। वे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जैसे पदों पर काम कर चुके हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने बूथ प्रबंधन सहित संगठन के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। गुमला से लेकर रांची तक पार्टी की गतिविधियों में उनकी भागीदारी रही है।
अब राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद अमन यादव की भूमिका राज्य से आगे बढ़कर राष्ट्रीय स्तर पर होगी। उनकी नियुक्ति को झारखंड के युवा कार्यकर्ताओं के लिए भी संगठन में आगे बढ़ने का अवसर माना जा रहा है।
सात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन महामंत्री भी नियुक्त
BJYM की नई राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया टीम में भी नियुक्तियां की गई हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदजेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्त वामशी कृष्णा को नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहार के हिमांशु यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।
पार्टी के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं