Ad

उत्तराखंड-वेदर अपडेट : भारी बर्फबारी के आसार,अलर्ट मोड पर प्रशासन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में आकाशीय बिजली के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। हालांकि, 3 मार्च के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTSAd

चमोली जिले में हिमस्खलन और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला आपदा अधिकारी को हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही, आम जनता से भी सावधानी बरतने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए प्रशासन ने औली में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंगलवार को मौसम सामान्य होने पर ही पर्यटकों को औली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हाल ही में भारी बर्फबारी और एवलांच की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है, जिसके चलते 3 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक धूप खिलेगी और तापमान में वृद्धि होगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। रविवार को धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

हालांकि, पिछले दो दिनों की बारिश और बर्फबारी किसानों और बागवानों के लिए वरदान साबित हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या को देखते हुए यह बारिश और बर्फबारी किसानों की चिंता दूर करने वाली है।

सेब और मटर की फसल के लिए यह मौसम काफी फायदेमंद साबित होगा। वहीं, गेहूं और दलहन की फसलों के लिए भी यह बारिश लाभदायक है। इसके अलावा, भारी बारिश और बर्फबारी से जल विद्युत परियोजनाओं को भी नई ऊर्जा मिली है। पिछले दो दिनों में विद्युत उत्पादन में 4 मिलियन यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है।

रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page