डौली रेंज की बड़ी कार्रवाई_अवैध कंजू लट्ठा से भरा कैंटर सीज, चालक फरार..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी तराई पूर्वी वन प्रभाग के अधिकारियों के सख्त निर्देशों के बाद वन विभाग की टीम ने अवैध वन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आनंदपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान वन कर्मियों ने अवैध कंजू लट्ठों से लदे एक कैंटर को पकड़ा है। वन विभाग की गाड़ी को देख चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया।
​ यहाँ ​प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी राहुल मिश्रा, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल कुमार जोशी, और वन क्षेत्राधिकारी डौली प्रदीप कुमार पंत के दिशा-निर्देशों के तहत वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे डौली रेंज की टीम ने यह सफलता हासिल की। वन विभाग डौली रेंज की टीम जब आनंदपुर मोड़ के पास मुस्तैद थी, तभी लालकुआं की ओर जा रहे एक कैंटर संख्या: RJ 37 GB 7198 को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस-प्रशासन और वन विभाग की सख्ती भांपते हुए चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया।जब वन कर्मियों ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें अवैध ‘कंजू लट्ठों से लदा हुआ पाया गया। वाहन चालक या मौके पर मौजूद अन्य लोगों द्वारा लकड़ी से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जिसपर टीम ने बिना वैध कागजात के ले जाए जा रहे लकड़ी से भरे वाहन को भारतीय वन अधिनियम के मुकदमा दर्ज सीज कर लिया है। पकड़े गए वाहन को सुरक्षित डौली रेंज, लालकुआं परिसर में खड़ा कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई तेजी से गतिमान है।
​ इधर वन विभाग की टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, टीसी राजेंद्र सिंह लटवाल और शाहिद बेग शामिल रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *