उत्तराखंड : गए थे शिकार करने, 4 हो गए मौत के शिकार.. हैरान कर देगी वजह..


टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां जंगल में शिकार करने गए पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई है जबकि एक लापता है। बताया जा रहा है मृतक युवकों में तीन की जहर खाने से मौत हुई जबकि एक की गोली लगने से मौत हुई है। वहीं एक युवक लापता बताया जा रहा है। सूचना पर राजस्व एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके को रवाना हो चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलंगना के राजस्व दूरस्थ गांव कुण्डी में जंगल में शिकार करने गए पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। अभी ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है जबकि अन्य तीन की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हुई है
एक युवक लापता चल रहा है। तीन शवो को बेलेश्वर अस्पताल में मध्य रात्रि को लाया गया है। जिनकी पहचान सोबन सिंह 27, पंकज सिंह 23 और अनुज पंवार 24 के रूप में हुई है। जिस युवक संतोष पंवार की गोली से मौत हुई है उसका शव गांव में ही रखा है। घटना कि सूचना पर राजस्व पुलिस और ऎस डी एम मय फोर्स गांव में चले गए है। गांव में मातम पसरा है। प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि बीते शनिवार दोपहर को यह पांचों युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे। देर रात तक वापस ना आने के कारण इनके स्वजन जंगल में उनकी तलाश के लिए गए तो इन सभी के शव मिले। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मचा है वही पूरे गांव में मातम छा गया है।
सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स गांव को रवाना हो चुके है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




276 युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Nainital_ फ्लैट्स ग्राउंड पानी से लबालब, करोड़ों खर्च..फिर भी ढाक के तीन पात Video
बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Uttrakhand _सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे थे_बर्खास्त..
Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..