उत्तराखंड : भूस्खलन के मलबे में दब गया वाहन, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर तरसाली में भारी भूस्खलन से हाइवे बाधित है। यहां मलबे से एक वाहन मिला है, जिसमें पांच शव बरामद हुए हैं। एक मृतक के पास से मिली आईडी से पहचान गुजरात निवासी के रूप में हुई है। अन्य की शिनाख्त भी की जा रही है। 

जनपद में भूस्खलन के चलते बीते दस दिनों में यह दूसरी बड़ी घटना है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे तरसाली में पहाड़ी से बोल्डरों के साथ भारी मलबा गिरने से हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था। इस कारण एक बार फिर फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड का गुप्तकाशी से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में SSP के रोल में नज़र आये राहुल देव..देखें_Video

ऐसे में केदारनाथ यात्रा फिर से प्रभावित हो गई है। एनएच के अधिकारियों के अनुसार, हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। पुलिस उपाधीक्षक विमल सिंह रावत ने बताया कि रुद्रप्रयाग से काकड़ागाड़ तक स्थानीय लोगों और यात्रियों को हाईवे बंद होने की जानकारी दी।

कल रात दिनाँक 10 अगस्त 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तरसाली क्षेत्र में भूस्खलन होने से मलबा आ गया है, जिसमे वाहन दबे होने की आशंका है व सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी महेश चन्द के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। परन्तु मूसलाधार बारिश और लगातार ऊपर से गिर रहे पथरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को विराम देना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा 2024 : 11 भाषाओं में जारी की गई SOP, तीर्थ यात्रियों को मिलेगी ये ख़ास सहूलियत..

आज प्रातः बारिश के रुकते ही SDRF टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। साथ ही मलबे के ढेर के दोनों ओर से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने का कार्य भी शुरू हुआ। बड़े बोल्डरों के हटते ही देखा गया कि में एक स्विफ्ट कार मलबे में दबी हुई है। SDRF द्वारा मलबे के ढेर से कार में सवार 05 लोगों के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। शवों की शिनाख्त की कार्यवाही गतिमान है। SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की तरफ जा रहा था व अचानक वाहन भूस्खलन से आये मलबे की चपेट में आकर नीचे दब गया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *