
देहरादून: पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने 55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। ऐसे पुलिसकर्मियों को अघिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों खासकर चारधाम यात्रा में धामों में तैनाती नहीं दी जाएगी।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर उम्रदराज लोगों के सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं आ रही हैं। अब तक कई यात्रियों की डीपी और हृदय गति की बीमारियों के चलते मृत्यु भी हो चुकी है। कई पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों से यात्रा मार्ग पर ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।
इस संबंध में डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के सगुम दर्शन और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए पुलिस के जवान समर्पित हैं।
55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को चारधाम यात्रा ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए। चारधाम ड्यूटी के वक्त स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके लिए संबंधित जिलों को ड्यूटी की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी