

उत्तराखंड से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन घायल है। प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौट रही महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी।
कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि हादसे का शिकार महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। वह होटल रामा श्रीकोट में ठहरे थे। उनमें से कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर अनियंत्रित होकर ने टक्कर मार दी।
दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीन घायल हो गई। घायलों को बेस अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। साथ ही हादसे में मृतक व घायलों की पहचान की जा रही है।
घटना इतना दर्दनाक था कि मृतक और घायल कैंटर गाड़ी के नीचे फंसे रहे जिसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS के तबादले..