उत्तराखंड : आज 6 जिलों में बारिश,चमोली में बर्फीली की चेतावनी..


उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली जिले में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

चमोली में हिमस्खलन का खतरा
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने चमोली जिले के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की आशंका जताई है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की संभावना है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 5 मार्च से प्रदेशभर में मौसम शुष्क होने की संभावना है। चटक धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 29 नवंबर को जुटेंगी देश-प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां, नेहा बोरा समेत कई नाम चर्चा में..
हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई