

उत्तराखंड : कोटद्वार – नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी।
शिक्षक रणवीर सिंह रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव मिला। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है।
ग्रामीणों ने सुबह के समय घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें कालागढ़ गांव टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। जिस कारण इलाके में बाघ का खतरा बना रहता है।
बता दें बीते गुरूवार कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के राजस्व ग्राम डल्ला में खेत में काम कर रहे 70 साल के बुजुर्ग पर भी बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी ।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शर्मनाक : देहरादून में दफ्तर के भीतर अधिकारी पर हमला,, शिक्षा निदेशक घायल..
घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान
सोशल मीडिया पर नेगेटिव और झूठी खबरें चलाई गईं,, कैंचीधाम ट्रस्ट ने सामने रखी सच्चाई..
Uttrakhand Bord exam : आज से 1261 परीक्षा केंद्रों में 215252 के इम्तिहान..
Haldwani में होलिका दहन इस दिन होगा_ 4 को खेली जाएगी होली..