

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि लालकुआं (नैनीताल) की प्रबंध कमेटी के निर्णय पर दुग्ध संघ प्रबन्धन द्वारा दुग्ध मा0 मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देषो पर वर्तमान में बढते दुग्ध मूल्य लागत को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम स्तर पर दुग्ध उत्पादकों से क्रय किये जा रहे दूध मूल्य में कल 17 अप्रैल से प्रतिलीटर दो रूपये बढाया जाने की सहमति दी गई जो कि मार्च 2022 से वर्तमान तक 8 रू0 लीटर बढाये गये है जो दुग्ध संघ के कार्याकाल में एतिहासिक है।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेशसिह बोरा द्वारा उक्त जानकारी देते हुए कहा कि दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा दुग्ध उत्पादको की दुग्ध उत्पादन लागत मूल्य दिलाये जाने के निर्देषों के क्रम में जनपद नैनीताल में वर्तमान में आंचल से सम्बद्ध 604 दुग्ध समितियों से जुडेे 30 हजार दुग्ध उत्पादको से ग्राम स्तर पर क्रय किये जा रहे उनके दूध मूल्य में प्रतिलीटर 02 रूपये बढाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत वर्तमान क्रय दर 43 रूपये प्रतिलीटर से बढाकर दिनांक 17 अप्रैल 2023 से प्रतिलीटर 45 रूपये निर्धारित की गई है जो मार्च 2022 से वर्तमान तक 8 रू0 लीटर की वृद्वि कर दी गई है ।
जो कि दुग्ध संघ के 74 वर्षो के कार्याकाल में एतिहासिक है। जिससे निष्चित ही किसानों को उनके दूध के लागत मूल्य की भरपाई होगी । उन्होने बताया कि दुग्ध उत्पादको को दुग्ध समितियों के माध्यम से लाभान्वित किये जाने हेतु दुग्ध संघ द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे है।
जिसके अंतर्गत जनपद में पशु चिकित्सा सुविधा के साथ साथ नियमित रूप से आकस्मिक पशु चिकित्सा, पशु रोग निवारण कैम्प, संक्रामक रोगो से सुरक्षा हेतु रोगप्रतिरोध टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जा रहे है इसके साथ ही एन.सी.डी.सी योजना में महिलाओं एंव अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को 75 प्रतिशत व सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 50 प्रतिशत में 2 व 3 दूधारू पशु क्रय हेतु अनुदान में ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसके साथ ही दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन, पशु पोषण अनुदान, पर्वतीय क्षेत्र के समिति सचिव हेतु सचिव प्रोत्साहन योजना एंव भूसा अनुदान डी.बी.टी. के माध्यम प्रत्येक दुग्ध उत्पादक के खाते में सीधे भुगतान किया जा रहा है ।
इसके साथ ही बोरा ने कहा कि कि संस्था की बेहतर कार्य प्रणाली बनाये रखने हेतु कर्मचारियों की मांगो के निराकरण के प्रयास किये जा रहे है । बोरा ने जानकारी दी कि बाजार मांग को दृष्टिगत रखते हुए बाजार में पाष्च्युराइज्ड दूध के साथ ही होमोनाइज्ड दूध भी आंचल द्वारा लांच किया कर दिया गया है जिसकी लगातार मांग बढ रही है । प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ एंव प्रशासक उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फैडरेशन मुकेश सिह बोरा द्वारा उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के 53 हजार दुग्ध उत्पादको हेतु दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन मद में आगामी वर्ष हेतु 45 करोड की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है जिसके लिए प्रदेश के सभी दुग्ध उत्पादको की ओर से मा. मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी व मा0 दुग्ध मंत्री सौरब बहुगुणा का आभार व्यक्त किया गया ।
इस दौरान सामान्य प्रबन्धक निर्भय नारायण सिह, प्रबंध कमेटी सदस्य गीता दुमका, चंपा रैकवाल, दुग्ध समिति भगवतपुर अध्यक्ष माया रैकवाल, राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी प्रशासन डॉ अजीत, प्रभारी पी.एण्ड आई मोहन जोशी, प्रभारी विपणन संजय भाकुनी, प्रभारी एम.आई.एस. पी.एस. खत्री, प्रभारी एफ.ओ. सुभाष बाबू, हेमन्त चौनाल, फील्ड सुपरवाइजर पूरन मिश्रा, गीता नेगी, सुरेश चन्द आदि उपस्थित थे ।
नैनीताल दुग्ध संघ के तत्वाधान में जनपद में आंचल दुग्ध एंव दुग्ध उत्पादों के गुणवत्ता की जानकारी प्रदान किये जाने के उद्देश्य से अंबेडकर पार्क दमवाढूंग हल्द्वानी में उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को किस तरह मिलावटी व अपमिश्रित दूध की पहचान हो सके की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर निगम हल्द्वानी के महापौर डा0 जोगेन्द्र सिह रौतेला द्वारा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में आंचल द्वारा आंचल उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता के दुग्ध एंव दुग्ध उत्पाद प्रदान किये जा रहे है । शिविर में अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश सिह बोरा ने कहा कि आंचल राज्य सरकार का उपक्रम में है इसके दुग्ध एंव उत्पादों में किसी भी तरह को मिलावट नही होती है दस दौरान प्रभारी विपणन संजय सिह भाकुनी व मार्केटिंग टीम द्वारा दुध में मिलावट व अपमिश्रण की पहचाने के संबध में उपभोक्ताओं को बारीक जानकारियां प्रदान की गई इस दौरान कार्यक्रम में सभासद चम्पा देवी समेत समस्त विपणन टीम कार्मिक उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ