उत्तराखंड : बारिश का कहर यहां ढहा मकान, मलबे में दबे मासूम समेत तीन लोग, रेस्क्यू जारी Video


उत्तराखंड : देहरादून में भारी बारिश के बाद राजपुर के कांठबंगला में एक पुराने घर की छत गिरने से उसमें तीन लोग दब गए। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मलवे में दो महिलाएं व आठ दिन का एक मासूम दबा है।
आपदा कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती आवास ढह गया।
जिलाधिकारी सोनिका ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राहत एवं बचाव दल मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने बताया कि बचाव कार्य शुरू हो चुका है
दबने वालों में संगीता (22) पत्नी दिनेश, लक्ष्मी (28) दिनेश की बहन व दिनेश का आठ दिन का बच्चा बताया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा एवं डॉ. एसके बरनवाल सहित संबंधित अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से राहत कार्य की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं। जेसीबी मलवे को हटाने का प्रयास कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park