


उत्तराखंड : ब्रेकिंग न्यूज़ रानी पोखरी/डोईवाला
प्रदेश में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दिल दहलाने वाले हत्याकांड की जानकारी प्राप्त हो रही है
रानी पोखरी के शांति नगर सामूहिक हत्या कांड
रानी पोखरी के शांति नगर में परिवार में हुआ खूनी संघर्ष। 5 लोगों पर घातक हथियारों से हमला।
5 की मौत की खबर । रानी पोखरी एसओ शिशुपाल राणा टीम के साथ मौके पर ।
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक साथ एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप
आरोपित ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से डोईवाला में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचीं। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पूजा पाठ करने के बाद आरोपित ने परिवार के एक-एक सदस्य को मौत के घाट उतारा।
मां दिमागी तौर पर अस्वस्थ, बेटी दिव्यांग
मूल रूप से चित्रकूट यूपी के रहने वाला महेश तिवारी रानीपोखरी के नागघेर में रहता है। यहां उसने काफी समय पहले अपना मकान बना लिया था। वह पंडिताई का काम करता है।
रानीपोखरी थाना के एसओ शिशुपाल राणा ने बताया ने आरोपित ने परिवार के सदस्यों को क्यों मारा इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, ना ही वह कुछ बता रहा है। उसके स्वजनों को बुलाया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park