उत्तराखंड : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह पुराना वीडियो.. जारी हुआ यह आदेश..


उत्तराखंड : बरसात का मौसम है और कई इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है ऐसे में कई जगह के वीडियो सोशल मीडिया और व्हाट्सएप्प पर देखने को मिलते हैं। कुछ लोगो द्वारा वीडियो शेयर किया जाता है बिना यह जाने वह वीडियो कब का है जब कि एक ज़िम्मेदार नागरिक का यह फ़र्ज़ होता है कि वह जो भी चीज़ सोशल मीडिया पर डाले तो एक बार उसका फैक्ट चेक करलें जिससे उन्हें और जिन लोगो तक वह चीज़ जा रही है उनको पूरी जानकारी हो ।
लेकिन लोग बिना जाँच पड़ताल करे वीडियो डाल देते हैं जो कि सोशल मीडिया और तेज़ी से वायरल होने लगती है, ताज़ा मामला उत्तराखंड का ही है, जिसमे लिखा है (सावधान, एक बड़ी दुर्घटना हो गई है ऋषि गंगा और tapovan का NTPC का dam टूट गया है शाम तक पानी चमोली पार कर लेगा, अभी हरिद्वार और ऋषिकेश का प्रोग्राम न बनाएं.) और इस कैप्शन के साथ वीडियो भी है वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप्प पर तेज़ी के साथ शेयर होने लगा, जब कि यज वीडियो रेणी गाँव, जनपद चमोली आपदा दिनांक 07 फरवरी, 2021 का एक पुराना वीडियो है.
अब उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा इस वीडियो को संज्ञान में लेकर आदेश जारी किया गया है

वायरल वीडियो का खण्डन
संज्ञान में आया है कि रेणी गाँव, जनपद चमोली आपदा दिनांक 07 फरवरी, 2021 का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे आम जन मानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
उक्त वायरल वीडियो का वर्तमान मानसून सीजन, 2024 से कोई सम्बन्ध नहीं है, तथा वर्तमान में केवल रामगंगा नदी, जनपद पिथौरागढ़ का जल स्तर खतरे के निशान से 0.10 मीटर ऊपर है एवं गौरी गंगा नदी जनपद, पिथौरागढ़ का जल स्तर खतरे के निशान से 0.20 मीटर ऊपर है किन्तु वर्तमान में इसका ट्रेण्ड डाउन प्रदर्शित हो रहा है।
उक्त नदियों को छोड़कर प्रदेश की सभी नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे है, उक्त के सम्बन्ध में सम्बन्धित जिलों के सक्षम अधिकारियों एवं केन्द्रीय जल आयोग से दूरभाष पर इसकी पुष्टि कर ली गयी है।
अतः सोशल मीडिया पर उक्त वायरल वीडियो का खण्डन किया जाता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी