

करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।
उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय / अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों / शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को प्रदेश भर में करवा चौथ पर्व हेतु दिनांक 01-11-2023 (बुद्धवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

शासन के द्वारा जारी किए गए आदेश को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है दरअसल कल करवा चौथ को लेकर जारी किए छुट्टी के आदेश में शासन के द्वारा एक तरफ सार्वजनिक अवकाश लिखा गया है तो वही दूसरी तरफ महिलाओं को ही अवकाश देने का जिक्र किया गया है चर्चा इस बात को लेकर भी हो रही है कि आदेश में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि आखिरकार छुट्टी विवाहित महिलाओं की है या अविवाहित महिलाओं को भी अवकाश दिया गया है सार्वजनिक अवकाश की परिभाषा भी स्पष्ट नहीं हो रही है।। जिसको लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले