उत्तराखंड :अकादमी में तैनात महिला सिपाही के साथ सिपाही ने ही अंजाम दी घिनौनी वारदात..

उत्तराखंड : जब रक्षक ही भक्षक बनने लगे तो क्या करेंगे ऐसा ही एक मामला आज मसूरी स्थित आइटीबीपी अकादमी में तैनात महिला सिपाही जोकि अकादमी की बॉक्सिंग महिला टीम की खिलाड़ी भी है पीड़िता महिला सिपाही ने सहकर्मी सिपाही द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है साथ ही यह भी बताया की पहले अकादमी के अधिकारियों को अपने साथ हुई घिनौनी वारदात और हैवानियत की सूचना दी लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई।
अकादमी में तैनात महिला सिपाही ने थाने में शिकायत दी है कि उसके साथ कार्य करने वाले सहकर्मी सिपाही ने बलात्कार किया है जिसकी उसने अपने विभाग में भी शिकायत की लेकिन जब कोई भी कार्यवाही नहीं हुई तो उसे थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद मुक़दमा दर्ज किया गया पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती है। यह घटना पांच दिसंबर की है। बताया जा रहा है कि रविवार को महिला सिपाही आउट-पास लेकर अकादमी के बाहर स्थित अपने परिचित सिपाही मोहन सिंह दानू के कमरे में गई थी। आरोप है कि वहां मोहन ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला सिपाही बॉक्सिंग खिलाड़ी भी है। वह अकादमी की केंद्रीय टीम से संबद्ध है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी
आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन
दिल्ली में भाजपा की नवीन टीम _तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड_सड़क पर गिरे बिजली के तार ने मां और मासूम बेटी की जिंदगी छीनी..