Ad

उत्तराखंड-दुःखद: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक़ मौत, 4 की हालत नाज़ुक, घर में मचा कोहराम..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें चाचा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है लक्सर कुआखेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला समेत चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल आपको बता कि रुड़की के गांव बेलडा निवासी शोएब उर्फ आशु अपनी भाभी हुसनजहां तथा ४ वर्षीय बेटी समायरा और 5 साल के भतीजे सानिब के साथ लक्सर से लौट रहा था जैसे ही मोटरसाइकिल सवार कुआंखेड़ा के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने शोएब व भतीजे सानिब को मृत घोषित कर दिया।

तथा हुसनजहां, बेटी समायरा तथा दूसरी मोटरसाइकिल सवार प्रीतपुर निवासी अनुज उसकी पत्नी अन्नू तथा साली ज्योति को गंभीर अवस्था के चलते रेफर किया गया। मृतकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वही सैकड़ों लोगों की भीड़ सिविल अस्पताल में जमा हो गई। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *