

उत्तराखण्ड के नैनीताल में माँ नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन पंच आरती में शामिल होने के लिए उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा पहुचें ।

अष्ठमी के मौके पर कुमाऊं की कुल देवी माँ नन्दा सुनंदा की प्रतिमा की रविवार ब्रह्म मूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। माँ की प्रतिमा को भक्तों के दर्शनों के लिए दिनभर मंदिर में रखा जाता है। तेज बरसात के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ मेला परिसर में जमा रही। मुख्य पुजारी भगवत जोशी ने माँ की आरती करने के बाद न्यायाधीश और उनके परिवार को आशीर्वाद दिया। पुजारी ने वरिष्ठ न्यायाधीश और उनकी पत्नी को माँ की चुनरी पहनाई। वरिष्ठ न्यायाधीश के साथ रजिस्ट्रार हाई कोर्ट, विधायक सरिता आर्या, चीफ स्टैंडिंग काउंसिल चंद्रशेखर सिंह रावत, वरिष्ठ अधिवक्तागण, अधिवक्ता नितिन कार्की और शहर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी रखा गया था। इस दौरान राम सेवक सभा के अध्यक्ष, सचिव व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश