

उत्तराखंड : बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 32 हो गई हैं वही जब दूल्हा अपने घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई।
04 अक्टूबर 2022 को सांय लगभग 0800 बजे SDRF को धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत वीरोंखाल के पास सिमड़ी गांव में एक बारात की बस खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा श्रीनगर, कोटद्वार, खैरना, सतपुली व रुद्रपुर से SDRF की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्यों हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीमें मय रेस्क्यू उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त बस में सवार यात्री बारात में गए थे जोकि लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव वापिस आ रहे थे, जिसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे। वीरोंखाल से आगे सिमड़ी गांव के पास मोड़ काटते समय बस अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।
घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा 09 लोगों को निकाल लिया गया था, जिसमे से 06 घायलों को बीरोंखाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है व 01 गंभीर घायल को कोटद्वार हेतु रेफर किया गया है। अन्य 02 व्यक्तियों की स्थिति सामान्य है।
SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में लगभग 500 मीटर गहरी खाई में रोप बांधकर में उतरा गया जहाँ से स्ट्रैचर द्वारा एक- एक कर के घायलों व मृतकों को निकाला गया।
कल से लगातार चल रहे रेस्क्यू कार्य में इंस्पेक्टर बालम सिंह बजेली, SDRF के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा NDRF, फायर सर्विस, सिविल पुलिस व अन्य के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य किया गया। SDRF रेस्क्यू टीम रिखणीखाल, धुमाकोट में गतिमान रेस्क्यू कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
रेस्क्यू टीम द्वारा 30 मृतकों व 20 घायलों को निकाला गया
20 घायलों में से 02 व्यक्तियों की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।
कुल मृतक:- 32
कुल घायल:- 18
संपूर्ण योग:- 50



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा