उत्तराखंड :कांग्रेस ने हरीश रावत के बेटे को सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान..


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव के रिज़ल्ट्स से पहले ही प्रदेश कांग्रेस संगठन हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने वीरेंद्र रावत को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस बाबत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र भी जारी किया गया है। वीरेंद्र रावत को कांग्रेस में उपाध्यक्ष का पद दिए जाने के बाद से संगठन को मजबूत बताया गया है।
बता दें कि वीरेंद्र सिंह रावत अभी तक राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन उपाध्यक्ष के पद मिलने के बाद उन्होंने अब पूर्ण रूप से राजनीति में कदम रख दिया है। ऐसे में बताया जा रहा है कि हरीश रावत के बाद वीरेंद्र रावत उनकी राजनीतिक विरासत को संभाल सकते हैं। वहीं, अभी चुनाव परिणाम आना बाकी है, लेकिन हरीश रावत जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन
विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस