Ad

डबल मर्डर से दहली राजधानी दून , तवे से पीट कर पति- पत्नी की हत्या..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : राजधानी देहरादून में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।

ADVERTISEMENTSAd

पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।

सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में डबल मर्डर की सनसनी खेज़ वारदात सामने आई है। पटेल नगर क्षेत्र के दिव्य विहार इलाके में पति पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। फ़िलहाल प्रारम्भिक जाँच में हत्यारा पत्नी का दोस्त बताया जा रहा है। इस घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है, सीओ पटेल नगर नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक बबलू और सपना यूपी के हैं रहने वाले हैं इस मामले में अभी पूछताछ जारी है।

पाटेलनगर में एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं मृतक महिला और पुरुष दोनों पति पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाले एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे।

बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है। शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनो पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचान भी मुश्किल हो गईं पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *